MP; गर्भवती महिला को तीसरी मंजिल से फेंका, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप!

Screenshot (156)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से खौफनाक मामला सामने आया है। ससुराल वालों ने तीसरी मंजिल से एक गर्भवती महिला फेंक दिया है। घटना के बाद इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला के परिजनों का आरोप है कि पति, उसकी पहली पत्नी, सास और दो बहनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पहली पत्नी दीपावली वाले दिन घर आई थी। इसे लेकर दूसरी पत्नी ने पति से झगड़ा किया था। पति ने धोखे में रखकर दूसरी शादी की थी। इस वारदात के बाद ससुराल वाले घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी मुताबिक देहात पिछोर गतारी गांव की रहने वाली रचना कुशवाह नाम की महिला की दूसरी शादी फरवरी 2024 में झांसी रोड थाना क्षेत्र के कोठी गांव में रहने वाले बबलू कुशवाह से हुई थी। दोनों पति-पत्नी पहले से ही शादीशुदा थे। दोनों ने ही तलाक देकर दूसरी शादी की थी। सब कुछ घर में ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन रचना को घर की तीसरी मंजिल से फेंक दिया गया। तीसरी मंजिल से फेंकने पर रचना गंभीर रूप से घायल हो गई है। इसका पता चलते ही रचना के परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों का आरोप है कि रचना चार माह की प्रेग्नेंट है। उसके पेट में दो जुड़वां बच्चे हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रचना के मायके वालों का कहना है कि बबलू ने झूठ बोलकर रचना से शादी की थी। उसने पहली पत्नी को डिवोर्स देने की बात बताई थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ था। पहली पत्नी रानी दीपावली वाले दिन बबलू के घर पहुंची थी। रानी ने घर पर दीपावली मनाई थी। इस बात पर रचना और उसके पति बबलू के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद रचना को घर की तीसरी मंजिल से फेंकने की वारदात सामने आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने तहसीलदार को बुलाकर घायल महिला के बयान कराए हैं।